AI असिस्टेंट अस्वीकरण
01Shri क्या है
1.1 Shri केवल सामान्य मार्गदर्शन देता है। यह पेशेवर टैक्स, कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं है।
1.2 Shri, सहायता पेज पर TaxCare का असिस्टेंट है। कई आम सवालों के जवाब TaxCare के लिखे जवाबों से दिए जाते हैं। बाकी के जवाब OpenAI का एक AI मॉडल, TaxCare की अपनी प्रोडक्ट जानकारी और टैक्स नियमों के आधार पर, देता है।
02Shri क्या कर सकता है और क्या नहीं
- Shri गलत हो सकता है, पुरानी जानकारी दे सकता है, या आपका सवाल गलत समझ सकता है। AI मॉडल कभी-कभी गलत बातें पूरे भरोसे से कह देते हैं।
- Shri आपके रिटर्न, टैक्स स्टेटमेंट या अकाउंट का डेटा नहीं देखता। उसे केवल वही पता होता है जो आप टाइप करते हैं।
- Shri कुछ भी फाइल, सबमिट, भुगतान या बदलाव नहीं करता। यह TaxCare की कोई स्क्रीन खोलने वाले अधिकतम दो बटन दिखा सकता है।
- Shri आपकी पूरी स्थिति नहीं जानता। जो नियम ज़्यादातर लोगों पर लागू होता है, ज़रूरी नहीं कि वह आप पर भी हो।
- कोई कदम उठाने से पहले अपनी रिटर्न स्क्रीन के आँकड़े या इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक स्रोत जाँचें, या किसी Tax Expert से पूछें।
- केवल Shri के किसी जवाब के आधार पर लिए गए आपके फ़ैसले के लिए TaxCare ज़िम्मेदार नहीं है। अगर Shri का कोई जवाब TaxCare के तैयार किए रिटर्न से मेल नहीं खाता, तो आप रिटर्न स्क्रीन को ही मंज़ूर और फाइल करते हैं।
03Shri का उपयोग करते समय आपकी गोपनीयता
- अपना PAN, आधार नंबर, फ़ोन नंबर, ईमेल या पासवर्ड टाइप न करें।
- अगर आप करते हैं, तो सवाल के TaxCare से बाहर जाने से पहले TaxCare उन्हें प्लेसहोल्डर (जैसे "[PAN]") से बदल देता है।
- OpenAI को क्या भेजा जाता है: आपका सवाल और चैट की हाल की कुछ बातें, ऊपर बताए अनुसार मास्क करके। आपका नाम, PAN या आपके TaxCare अकाउंट की कोई जानकारी कभी नहीं। जब आप परिवार के किसी सदस्य के बारे में पूछते हैं, तो केवल "परिवार का एक सदस्य" शब्द जोड़े जाते हैं।
- OpenAI इसे भारत से बाहर (USA में) प्रोसेस करता है। OpenAI अपनी API शर्तों के तहत मास्क किया गया टेक्स्ट सीमित समय तक रख सकता है।
- TaxCare आपकी Shri बातचीत अपने सर्वर पर नहीं रखता। यह 120 दिन तक आपके डिवाइस पर रहती है और साइन-आउट करने या अकाउंट हटाने पर साफ़ हो जाती है।
- जिन सवालों के जवाब TaxCare के तैयार जवाबों से दिए जाते हैं, वे OpenAI को बिल्कुल नहीं भेजे जाते।
04उचित उपयोग
AI से जवाब पाने वाले सवालों पर उचित-उपयोग की एक सीमा लागू है, ताकि सेवा सबके लिए उपलब्ध रहे। तैयार जवाब इस सीमा में नहीं गिने जाते। Shri दिखाता है कि आपके कितने सवाल बाकी हैं।
05सवाल या समस्याएँ
अगर Shri का कोई जवाब हानिकारक या गलत लगे, तो सहायता पेज से हमें बताएँ या support@taxcare.in पर लिखें। डेटा से जुड़े सवाल: शिकायत अधिकारी, Monish Kumar, grievance@taxcare.in।